नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जमीनी विवाद को लेकर प्रधान पुत्र के गोली मारी* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

जमीनी विवाद को लेकर प्रधान पुत्र के गोली मारी*

फर्रुखाबाद संबाद

संवाददाता अंकित सिंह की रिपोर्ट

अमृतपुर फर्रुखाबाद 23 नवंबर।जमीनी विवाद में प्रधान पुत्र को गोली मारकर घायल कर दिया गया। 7 बीघा जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। जिसे कई बार सुलझाने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। आज दोपहर ढलते ढलते विवाद इतना तेज हो गया की आपस में झगड़ा फसाद होने लगा और दूसरे पक्ष ने प्रधान पुत्र के गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायल को सीएचसी राजेपुर में भर्ती किया गया। जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस नें मौके से एक को हिरासत में भी लिया है।थाना अमृतपुर के फकरपुर निवासी प्रधान शिवदत्त तिवारी के पुत्र अनूप तिवारी से भूमि कब्जे को लेकर विवाद हो गया। जिससे अनूप के गाँव के ही लोगों ने गोली मार दी। अनूप का हाथ घायल हुआ है। घायल को सीएचसी लाया गया, जहाँ उसका डा.प्रमित राजपूत ने मेडिकल किया। सूचना पर क्षेत्राधिकार रविंद्र नाथ राय, थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी अपने हमराह साथियों के साथ मौके पर पहुंची और जाँच की। पुलिस को मौके से कुछ कारतूस मिले है। सीओ रविन्द्र नाथ राय नें बताया कि घटना की जाँच की जा रही है। जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी। किसी भी दोषी व्यक्ति को बक्सा नहीं जाएगा। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। विदित हो कि गंगा पार क्षेत्र के कटरी इलाके में अधिकतर राजस्व समस्याओं को लेकर विवाद होते रहते हैं और इन विवादों के चलते कभी-कभी हत्याएं तक कर दी जाती हैं। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि वह राजस्व की समस्याओं को हल्के में ना लेकर गंभीर रूख अपनाये।

Check Also

झांसी से जुड़ा माफिया अतीक अहमद के परिवार का ये कनेक्शन,असद का एनकाउंटर,जेल में अली और अब अबान की मौत*

🔊 Listen to this झांसी। उत्तर प्रदेश का झांसी जिला एक बार फिर माफिया अतीक …