नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पानी की बाल्टी में गिरकर मासूम बच्चे की मौत – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

पानी की बाल्टी में गिरकर मासूम बच्चे की मौत

गांव में पसरा मातम,

फर्रुखाबाद, 25 जून 2025:
थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया जवाहर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में मासूम बच्चे की पानी की बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान बाबू बाबू बोलते थे(उम्र लगभग 2 वर्ष) पुत्र राजवीर शर्मा परिजनों के अनुसार, घर के आंगन में खेल रहा था, तभी खेल-खेल में वह पानी की भरी बाल्टी में खेलते खेलते गिर गया। सिर नीचे और पैर ऊपर हो जाने के कारण बाल्टी में ही दम घुटने से उसकी मौत हो गई। जब तक परिजनों की नजर पड़ी, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान के पति संजय सोमवंशी मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। मासूम की मां इंदिरा गांधी अपने पांच बच्चों की देखभाल करती हैं, जिनमें उसका बड़ा भाई रियान्शु है
मृतक के अलावा परिवार में तीन बहनें — सौम्या, उपासना, प्रांशी — और एक बड़ा भाई भी है।

इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

Check Also

15 दिन बाद ढहा दी जाएगी ये खूनी बिल्डिंग,15 बच्चों की मौत के बाद अब एलडीए दिखा रहा अपने तेवर*

🔊 Listen to this _लखनऊ से ब्यूरो रिपोर्ट_ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज …