नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हिंदू विकास सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में व कार्यकारिणी की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष पद की नियुक्ति की गई* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

हिंदू विकास सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में व कार्यकारिणी की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष पद की नियुक्ति की गई*

*
गाजियाबाद

हिंदू विकास सेना की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी की सहमति से उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पद पर कासगंज निवासी सनातनी सेवक शिखर रतन (पुत्र श्री राजेश कुमार) की नियुक्ति की गई है।
श्री शिखर रतन की नियुक्ति से प्रदेश के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। इस अवसर पर शिखर रतन ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। वहीं, राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने भी उनकी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि शिखर रतन एक समर्पित सनातनी सिपाही हैं

और उनके नेतृत्व में जल्द ही उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
पूर्व में शिखर रतन कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन को ब्लॉक, तहसील, शहर, महानगर और जिला स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है तथा जल्द ही सभी इकाइयों का गठन पूरा किया जाएगा।
अपने संबोधन में शिखर रतन ने कहा कि प्रदेश में गोकशी, लव जिहाद, लैंड जिहाद और अवैध अतिक्रमण जैसे मुद्दों पर सख्ती से कार्य किया जाएगा तथा शासन-प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही अपनी नई टीम की घोषणा करेंगे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु मल्होत्रा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गंगा शरण गुप्ता, राष्ट्रीय सह-संयोजक कविता सिंह, अनामिका सिंह, विजय कुमार, राजीव जी एवं हरियाणा प्रभारी सीमा सिंह उपस्थित रहे। सभी ने शिखर रतन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Check Also

Featured Video Play Icon

पुरानी रंजिश को लेकर धारदार हथियार से हमला*

🔊 Listen to this * संवाददाता राजेपुर राजेपुर फर्रुखाबाद 3 जुलाई। थाना क्षेत्र के गांव …