नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फर्रुखाबाद में अवैध कच्ची शराब पर आबकारी विभाग का चाबुक, तकीपुर गांव में छापेमारी कर 500 किलो लहन नष्ट – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

फर्रुखाबाद में अवैध कच्ची शराब पर आबकारी विभाग का चाबुक, तकीपुर गांव में छापेमारी कर 500 किलो लहन नष्ट

चीफ एडिटर केशराम राजपूत की रिपोर्ट

​फर्रुखाबाद। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्र-3 की आबकारी निरीक्षक रीता वर्मा के नेतृत्व में मोहम्मदाबाद पुलिस बल के साथ संदिग्ध ग्राम तकीपुर में दबिश दी गई।
​इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान मौके से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि शराब बनाने के उद्देश्य से तैयार किए गए 500 किलोग्राम लहन को टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत एक आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है।
​शराब दुकानों की औचक जांच, सीसीटीवी और स्टॉक खंगाला
अभियान के अंतर्गत आबकारी टीम ने गैसिंगपुर, मुरहास और पिपरगांव स्थित सरकारी आबकारी दुकानों का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान:
​अभिलेख मिलान: दुकान पर मौजूद कुल शराब के स्टॉक का रजिस्टर से मिलान किया गया।
​तकनीकी जांच: दुकानों में लगे CCTV कैमरों की कार्यशीलता और ऑनलाइन भुगतान प्रणाली को परखा गया।
​सख्त चेतावनी: टीम ने अनुज्ञापियों को सभी सरकारी नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने और अभिलेखों को अद्यतन (अपडेट) रखने के कड़े निर्देश दिए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने व कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
​आबकारी विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए इस तरह की कठोर कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Check Also

अज्ञात वाहन की टक्कर से भैंस की मौत, पीड़ित किसान ने थाने में दी तहरीर व पशु चिकित्सा अधिकारी के लिखा प्रार्थना पत्र

🔊 Listen to this चीफ एडिटर केशराम राजपूत की रिपोर्ट ​राजेपुर (फर्रुखाबाद)। राजेपुर थाना क्षेत्र …