नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आशा संगिनियों का कार्य बहिष्कार – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आशा संगिनियों का कार्य बहिष्कार

संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद राजेपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में आशा एवं आशा संगिनियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। आशा संगिनियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। महंगाई बढ़ने के साथ ही कार्य का दबाव भी लगातार बढ़ रहा है, जबकि वर्तमान में मिलने वाला मानदेय उनके लिए अपर्याप्त है।
आशा एवं आशा संगिनियों ने मानदेय में उचित और सम्मानजनक वृद्धि किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि मांग पर अपेक्षित निर्णय न होने के कारण वे 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक कार्य बहिष्कार करने के लिए मजबूर हैं।
आशा संगिनियों ने बताया कि 5 अक्टूबर को लखनऊ जाकर उच्च स्तर पर अपनी मांग रखने का निर्णय भी लिया गया है। उन्होंने अधिकारियों से मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए मानदेय में शीघ्र वृद्धि के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।
इस दौरान पूजा, अमीना खानम, सावित्री कुशवाहा, रिंका, मांगनी, सीता, गीता और शाहिना सहित अन्य आशा एवं आशा संगिनियां मौजूद रहीं।

Check Also

तीन दिन की आफत से बर्बाद हुई फसलें, बेबस किसान और खामोश प्रशासन:

🔊 Listen to this एडवोकेट धर्मेंद्र राजपूत की रिपोर्ट फर्रुखाबाद में हाहाकार ​फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश …