नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , थाने के सामने दुकानें लगाने और कथित दलाली को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

थाने के सामने दुकानें लगाने और कथित दलाली को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट

राजेपुर। थाना क्षेत्र में थाने के सामने और सरकारी गोदाम के आसपास दुकानों के संचालन को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार आपत्ति जताने के बावजूद कुछ दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग थाने के आसपास बैठकर कथित रूप से दलाली का काम करते हैं और पुलिस की जानकारी में यह गतिविधियां चल रही हैं। आरोप यह भी है कि कुछ पत्रकारों की कथित मिलीभगत के कारण दबंग लोगों पर कार्रवाई नहीं हो रही है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की जांच कराकर सरकारी स्थान पर संचालित दुकानों और कथित दलाली की गतिविधियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का पक्ष मिलने के बाद खबर को और स्पष्ट किया जा सकता है।

Check Also

कम्पिल में जुटे सैकड़ों पत्रकार, निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता पर हुआ मंथन

🔊 Listen to this प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन का 9वां स्थापना दिवस एवं पत्रकार …