नोएडा की सुपरनोवा इमारत से 43वीं मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
नोएडा: दिल्ली-एनसीआर की सबसे ऊंची इमारतों में शामिल नोएडा स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 43वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर संभव जैन नामक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली।
सूत्रों के मुताबिक, संभव जैन सुपरनोवा इमारत के एक एयरबीएनबी (Air BNB) फ्लैट में अकेले ठहरे हुए थे। 43वीं मंजिल यानी काफी अधिक ऊंचाई से गिरने के कारण व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और एयरबीएनबी की बुकिंग डिटेल्स खंगाली जा रही हैं।
फिलहाल युवक द्वारा इतना खौफनाक कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इस बारे में भी पुलिस अभी पड़ताल कर रही है। मृतक के परिजनों को सूचित कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

