रातभर परिजन करते रहे तलाश, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। थाना राजेपुर क्षेत्र के कुबेरपुर गांव में तालाब में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मंगलवार शाम शौच के लिए गांव के बाहर गया था। आशंका है कि तालाब के किनारे पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया और डूब गया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह तालाब में जाल डलवाने पर उसका शव बरामद हुआ। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
कुबेरपुर गांव निवासी हारुन पुत्र शब्बीर (32) मंगलवार शाम शौच के लिए गांव के बाहर गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रातभर तलाश करने के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह परिजनों ने तालाब में जाल डलवाया, जिससे उसका शव बरामद हुआ। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी और उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फतेहगढ़ भेज दिया।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

