नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मिशन शक्ति 6.0: थाना कम्पिल में मॉडल मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन, महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

मिशन शक्ति 6.0: थाना कम्पिल में मॉडल मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन, महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद। मिशन शक्ति 6.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना कम्पिल में मॉडल मिशन शक्ति केंद्र विकसित किया गया। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने मॉडल मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा व्यवस्था और शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित पुलिस सेवाओं और सहायता व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि महिला संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता बरती जाए और जरूरतमंदों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

मॉडल मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से महिलाओं को अपनी समस्याएं रखने, सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त करने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना रहा।

पुलिस विभाग की इस पहल से महिला सुरक्षा, जागरूकता और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

Check Also

फर्रुखाबाद: राजेपुर में सांप के डसने से एक वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

🔊 Listen to this समाचार अंकित सिंह की रिपोर्ट मां रसोई में बना रही थी …