नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश के अनुसार अगर कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश के अनुसार अगर कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी

फर्रुखाबाद

राजेपुर से आलोक गुप्ता की रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध सख्त रवैया अपनाया गया है तथा अपराधियों की पकड़ करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी गई है। यदि कोई सोशल मीडिया पर भी भड़काऊ पोस्ट करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। जनपद फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। पीस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष सत्यप्रकाश ने की। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने धर्मगुरुओं व क्षेत्र के प्रधानों व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ थाना लेवल पर मीटिंग की। जिसमें उन्होंने वहां पर उपस्थित सभी लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने लोगों को बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से किसी प्रकार की कोई भड़काऊ पोस्ट न करें। यदि किसी भी अराजक तत्व द्वारा अशांति फैलाने का प्रयास किया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी भी अराजक तत्व द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से कोई भड़काऊ पोस्ट किया जाता है तो उसके विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहां पर उपस्थित लोगों को बताया गया कि आपस में भाईचारे से रहे। किसी से भी लड़ाई झगड़ा न करें। शांति व्यवस्था कायम रखें। राजेपुर थाना अध्यक्ष सत्यप्रकाश एसआई जितेंद्र चौधरी एसआई इला सिंह प्रधान प्रदीप गुप्ता योगेंद्र सिंह आलोक गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे

Check Also

पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता को पश्चिम बंगाल भाजपा को प्रचंड जीत के बाद फर्रुखाबाद में उनके आवास पर जाकर लोग दे रहे बधाई

🔊 Listen to this सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट फर्रुखाबाद संबाद पश्चिमी बंगाल के …