फर्रुखाबाद से अलोक गुप्ता की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद में हो रहे नगर निकाय चुनाव की व्यवस्थाओं को परखने के लिए आईजी प्रशांत कुमार पहुंचे। आईजी प्रशांत कुमार ने वहां पहुंच कर सभी बूथों का जायजा लिया। सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है| लेकिन पुलिस प्रशासन भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर अपनी पैनी नजर बनाये हुए हैं| लगातार पुलिस सड़कों पर कदम ताल कर रही है| भीड़ को लगातार खदेड़ा जा रहा है|
नगर के 42 वार्डों में 69 मतदान केन्द्रों पर 277 मतदेय स्थलों पर लगातार मतदान चल रहा है| सभी मतदान केद्रों पर भारी पुलिस बल लगाया गया है| सीओ सिटी प्रदीप कुमार नगर में सुरक्षा कर्मियों का नेतृत्व कर रहें है| लिहाजा पुलिस बल के साथ घूमघूम कर मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करनें की अपील कर रहें है|
उन्होंने सीओ सिटी प्रदीप कुमार को निर्देश दिया कि यदि किसी भी अराजक तत्व द्वारा चुनाव में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जाए या अशांति फैलाने का प्रयास किया जाए तो उसके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई करें। फर्रुखाबाद में हो रहे हैं नगर निकाय चुनाव पर लगातार प्रशासन अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं। फर्रुखाबाद में 5 बजे तक 56.62 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वहीं दूसरी तरफ बुजुर्ग महिलाएं मतदान करने के लिए उत्सुक
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

