नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नोडल अधिकारी ने रीयलटाइम खतौनी का किया निरीक्षण – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

नोडल अधिकारी ने रीयलटाइम खतौनी का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद

संवादाता अमृतपुर आलोक गुप्ता की रिपोर्ट

जनपद फर्रुखाबाद के कस्बा अमृतपुर स्थित तहसील अमृतपुर का नोडल अधिकारी ने रियल टाइम खतौनी का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी राजकुमार द्विवेदी ने तहसील अमृतपुर पहुंचकर रियल टाइम खतौनी के बारे में जानकारी ली। उनके साथ में एसडीएम मुख्यालय यदुवंश कुमार वर्मा भी पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि दाखिल खारिज का आदेश होते ही खरीददार का नाम अंकित हो जाना चाहिए तथा उन्होंने दस्तावेजों की भी जांच की। उन्होंने तहसील में रखे हुए खतौनी संबंधी अभिलेखों की जांच की। जहां काफी संतुष्ट दिखे। उन्होंने उपजिलाधिकारी पदम सिंह तहसीलदार संतोष कुशवाहा की काफी प्रशंसा की। नोडल अधिकारी ने सभी कंप्यूटर ऑपरेटरों को काफी बारीकी से समझाया कि किसी भी आगंतुक को किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। नोडल अधिकारी राजकुमार द्विवेदी ने बताया है कि उनके द्वारा किए गए रियल टाइम खतौनी निरीक्षण में सभी कार्य पूर्ण पाए गए। उसमें कोई खामियां नहीं पाई गई हैं। उन्होंने बताया है कि उप जिलाधिकारी पदम सिंह व तहसीलदार संतोष कुशवाहा द्वारा संतोषजनक कार्य किया जा रहा है।

Check Also

15 दिन बाद ढहा दी जाएगी ये खूनी बिल्डिंग,15 बच्चों की मौत के बाद अब एलडीए दिखा रहा अपने तेवर*

🔊 Listen to this _लखनऊ से ब्यूरो रिपोर्ट_ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज …