नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दबंगो ने ड्यूटी कर रहे होमगार्ड के कंपनी कमांडर के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ी* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

दबंगो ने ड्यूटी कर रहे होमगार्ड के कंपनी कमांडर के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ी*

कायमगंज / फर्रुखवाद

थाना कंपिल क्षेत्र के गांव बिल्सडी निवासी इंद्र कुमार मिश्रा पुत्र श्याम किशोर मिश्रा होमगार्ड में कंपनी कमांडर के पद पर कोतवाली कायमगंज में नियुक्त हैं ।उन्होंने आज थाने में दी हुई तहरीर में बताया कि वह ट्रांसपोर्ट चौराहे पर मय होमगार्ड के अपनी ड्यूटी दे रहे थे , इसी दौरान आमोद पुत्र गया प्रसाद मोहल्ला हाता कर्म खां फर्रुखाबाद तथा रोहित वर्मा पुत्र नंदराम वर्मा व देवेंद्र पुत्र रामलाल निवासी हंसा गौराईपुर थाना शमशाबाद ने अपनी कार से ट्रांसपोर्ट चौराहे पर खड़े एक ई रिक्शा में टक्कर मार दी । जिसमें दोनों पक्षों में वाद विवाद होने लगा ।वाद विवाद होता देखकर कंपनी कमांडर इंद्र कुमार मिश्रा समझाने के लिए पहुंचे तभी उक्त दबंगों ने गाली गलौज की इसके साथ ही उनका कालर और पकड़कर उनकी मारपीट कर दी ।जिसमें कंपनी कमांडर की वर्दी भी फट गई।किसी प्रकार वहां मौजूद लोगों के बचाने पर कंपनी कमांडर भागकर कोतवाली पहुंचे। पीड़ित कंपनी कमांडर द्वारा दबंगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Check Also

पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता को पश्चिम बंगाल भाजपा को प्रचंड जीत के बाद फर्रुखाबाद में उनके आवास पर जाकर लोग दे रहे बधाई

🔊 Listen to this सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट फर्रुखाबाद संबाद पश्चिमी बंगाल के …