नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अमृतपुर तहसील समाधान दिवस पर 35 शिकायतों में से एक भी शिकायत का मौके पर नहीं हो पाया निस्तारण – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

अमृतपुर तहसील समाधान दिवस पर 35 शिकायतों में से एक भी शिकायत का मौके पर नहीं हो पाया निस्तारण

फर्रुखाबाद अमृतपुर से आलोक गुप्ता की रिपोर्ट

अमृतपुर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह द्वारा की गई उप जिलाधिकारी द्वारा जनता की समस्याओं को सुना गया उप जिलाधिकारी ने बताया है कि आज संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 35 शिकायतें आई है उप जिला अधिकारी ने बताया है कि किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका है संबंधित अधिकारियों को 7 दिन के अंदर शिकायतों का निस्तारण करने का निर्देश दिया गया है अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं जयपाल सिंह पुत्र देशराज निवासी हमीरपुर परतापुर ने राजस्व निरीक्षक द्वारा पैमाइश की गई जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा न छोड़ने के संबंध में, हीरालाल पुत्र रामदयाल ने प्रार्थी के खाते में गलत विरासत दर्ज करने के संबंध में सुरेश सिंह पुत्र महेंद्र पाल सिंह निवासी भुवनपुर ने चक मार्ग पर अवैध कब्जा कर लेने के संबंध में उदयपाल,श्रीकृष्ण, सुखलाल पुत्र लाल बिहारी ने जमीन पर दबंग लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लेने के संबंध में प्रमोद सिंह पुत्र नौरंग सिंह निवासी अमृतपुर ने खेत से रात में अवैध खनन कर लेने के संबंध में रामसुखी पत्नी राम भजन ने प्रार्थिनी को मृतक दिखाकर पेंशन काट देने के संबंध में धरम सिंह पुत्र रामलाल निवासी मोकुलपुर ने प्रार्थी के निजी आराजी पर पड़ोसी लोगों द्वारा अवैध कब्जा करने से रोकने के संबंध में रामदेव सिंह पुत्र शिवपाल सिंह ने प्रार्थी की शिकायत थाना पुलिस द्वारा दबंग व अपराधी व्यक्तियों के प्रभाव में आकर गलत ढंग से निस्तारित किए जाने को दृष्टिगत रखते हुए उच्च अधिकारियों से जांच करा कर शिकायत का समाधान किए जाने के संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया उपजिलाधिकारी ने बताया है कि संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण 7 दिन के अंदर करने का निर्देश दिया गया है।

Check Also

अब प्रदेश में बिना पैन कार्ड के किसी भी अचल संपत्ति की रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी।

🔊 Listen to this ब्रेकिंग न्यूज़ | उत्तर प्रदेश यूपी सरकार ने संपत्ति रजिस्ट्री को …