नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मकान का भरभरा कर लेंटर गिरने से तीन बच्चे दबे ,एक की हुई मौत, 2 घायल – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

मकान का भरभरा कर लेंटर गिरने से तीन बच्चे दबे ,एक की हुई मौत, 2 घायल

कंपिल फर्रुखाबाद ब्यूरो चीफ ललित राजपूत की रिपोर्ट

मोहल्ला पट्टी मदारी में पुराने मकान का लेंटर भरभरा कर गिरने से उसमें 3 बच्चे दब गए। जिनमें से एक की मौत हो गई। वहीं दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए I जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
कंपिल थाना क्षेत्र व कस्बा के मोहल्ला पट्टी मदारी निवासी महेंद्र पुत्र रामभरोसे का बंटवारा में उन्हें कच्चा मकान मिला था। बताया गया कि वह इस घर में रहते नहीं थे ।जिस पर उनके परिवार के ही विजय का 4 वर्षीय पुत्र विराट, सतेंद्र का 9 वर्षीय पुत्र किशन तथा अनमोल का 10 वर्षीय पुत्र शिवा खेलने के लिए पहुंचे थेI तभी अचानक भरभरा कर मकान का लेंटर तीनों बच्चों के ऊपर गिर गया ।जिसमें तीनों बच्चे दब गए, चीख-पुकार मचने पर तत्काल मोहल्ले वाले एकत्रित हो गए ।और तीनों बच्चों को मलबे से निकाला ।इसके बाद आनन-फानन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लाया गया ।जहां 4 वर्षीय विराट को देखते ही चिकित्सक विपिन सिंह ने मृत घोषित कर दिया ।अन्य घायल शिवा तथा किशन का उपचार जारी है।

Check Also

नवरात्रि पर भजन-कीर्तन आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

🔊 Listen to this संवाद फर्रुखाबाद आवास विकास कॉलोनी नवरात्रि के पावन अवसर पर विश्व …