नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ग्राम पंचायत पट्टी भरखा का मजरा सैदापुर पूर्ण रूप से जलमग्न सैदापुर गांव का कटा संपर्क मार्ग – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

ग्राम पंचायत पट्टी भरखा का मजरा सैदापुर पूर्ण रूप से जलमग्न सैदापुर गांव का कटा संपर्क मार्ग

फर्रुखाबाद

राजेपुर अमृतपुर

राजेपुर थाना क्षेत्र ग्राम सभा पट्टी भरखा का मजरा सैदापुर पूरा गांव पूर्ण रूप से जलमग्न है लोगों को आने जाने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है लोगों ने बताया के प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई प्रशासन द्वारा केवल एक नाव उपलब्ध कराई गई थी जो कि नाव छोटी है उस पर आने जाने में अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है एक बार नाव‌ डूव गई जिससे डूबते हुए बच्चों को निकाला लोगों ने कहा कि मेरा प्रशासन से मांग है कि एक नाव और उपलब्ध कराई जाए जिससे आने जाने में अधिक कठिनाइयों का सामना नही करना पड़ेगा और ग्रामीणों ने बताया कि हमारी लोगों की लाखों रुपए की फसलें जलमग्न हो गई हैं और घरों में बहुत अधिक पानी भरा हुआ है छत के ऊपर खाना बना कर गुजारा कर रहे हैं कभी खाना खा लेते हैं तो कभी नहीं खा पाते हैं सैदापुर के लोगों ने बताया मीना ,रवि ,नेत्रपाल, संजीव ,पूनम ,धन देवी, धन नेत्रपाल ,कुलदीप, कल्लू, सोनू ,सरोज बालकराम बेदराम तहसील आसाराम महिपाल हरिओम सुखबीर आदि लोगो ने बताया कल पूर्व प्रधान प्रेमपाल राजपूत ने लंच पैकेट वितरित किए थे तो लोगों ने लंच में खाकर गुजारा किया प्रशासन द्वारा नाव के अलावा किसी भी प्रकार की राहत सामग्री व प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों को किसी प्रकार की सुरक्षा प्रदान नहीं की गई अभी तक

Check Also

पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता को पश्चिम बंगाल भाजपा को प्रचंड जीत के बाद फर्रुखाबाद में उनके आवास पर जाकर लोग दे रहे बधाई

🔊 Listen to this सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट फर्रुखाबाद संबाद पश्चिमी बंगाल के …