नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दीपपुर नगरिया के पास रेलवे लाइन से 500 मीटर दूरी पर अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

दीपपुर नगरिया के पास रेलवे लाइन से 500 मीटर दूरी पर अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी*

*दीपपुर नगरिया के पास रेलवे लाइन से 500 मीटर दूरी पर अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी*

कंपिल फर्रुखाबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

कंपिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीपपुर नगरिया के पास एक नवयुवक का अज्ञात शव चरवाओं ने झाड़ियां में औंधे मुंह पड़ा देखा। अज्ञात शव गांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन के पास पड़ा था। अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। शव को पड़ा देख चरवाओं ने 112 नंबर पर सूचना दी। लेकिन नंबर नहीं लगा तब इसकी सूचना रेलवे पुलिस विभाग को दी गई, सूचना रेलवे विभाग को देकर, कंपिल थाना अध्यक्ष को भी सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। अज्ञात शव की जेब से कन्नौज से गुजरात जाने का टिकट मिला। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। शिनाख्त के लिए लोगों को शव दिखाया। लेकिन अज्ञात शव की पहचान नहीं हो सकी। शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मौजूद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

Check Also

पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता को पश्चिम बंगाल भाजपा को प्रचंड जीत के बाद फर्रुखाबाद में उनके आवास पर जाकर लोग दे रहे बधाई

🔊 Listen to this सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट फर्रुखाबाद संबाद पश्चिमी बंगाल के …