नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा जिला मुख्यालय पर भाजपा के नवनियुक्त पुनः जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता का अभिनंदन समारोह – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

भाजपा जिला मुख्यालय पर भाजपा के नवनियुक्त पुनः जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता का अभिनंदन समारोह

फर्रुखाबाद

सह संपादक आलोक गुप्ता की रिपोर्ट

आज दिनांक 18 सितंबर 2023 को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता का अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम आरंभ होने से पूर्व पार्टी कार्यालय के मीटिंग हॉल में मंत्रोचार के साथ रुद्राभिषेक का कार्य आरंभ हुआ एवं रुद्राभिषेक के उपरांत भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता सहित दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत व अन्य कार्यकर्ताओं ने हवन में आहुतियां डाली।
पार्टी के मीटिंग हॉल में आयोजित भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता के अभिनंदन समारोह में पार्टी पदाधिकारी ने भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट किए।
पार्टी मुख्यालय पर आयोजित अभिनंदन समारोह में भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा भाजपा का संगठन विश्व का सबसे बड़ा संगठन है जो कार्यकर्ताओं पर आधारित है भाजपा संगठन जुझारू व परिश्रमी कार्यकर्ता का मूल्यांकन करके उनको बड़ी जिम्मेदारी देने का कार्य करती है और ऐसे कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा राष्ट्र सेवा जैसे कार्यों को आगे ले जाना का कार्य करते हैं। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगठन में एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया और आज वह देश के प्रधानमंत्री हैं आगे आने वाले समय में हम सभी कार्यकर्ताओं को बड़ी चुनौतियों का सामना करना है 2024 के लोकसभा के चुनाव में घमंडियां गठबंधन (आईएनडीआईए) का वही परिणाम होगा जो कल के एशिया कप क्रिकेट मैच में भारत ने श्रीलंका का किया है
कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा भाजपा का संगठन कार्यकर्ता की नेतृत्व क्षमता को परख कर कार्य करता है इस संगठन में एक छोटे से छोटा कार्यकर्ता अपनी क्षमता और प्रतिभा से आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त करता है कार्यकर्ताओं को आपसी संवाद और समाजस्य के साथ कार्य करने की जरूरत है।
कोऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत ने कहा संगठन का जब नेतृत्व मजबूत होता है तभी लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता प्राप्त होती है पार्टी के प्रति नकारात्मक सोच संगठन की नींव को कमजोर करती है इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को विनम्र होकर और समर्पित मन से कार्य करना चाहिए संगठन से ही प्रत्येक कार्यकर्ता की पहचान होती है
भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा किसी भी कार्यकर्ता को छोटी सोच के साथ कार्य नहीं करना संगठन में गुटबाजी का कोई स्थान नहीं है। 2024 लोकसभा के लक्ष्य को देखते हुए कार्यकर्ता को अभी से जुट जाने की आवश्यकता है विपक्ष का बनाया हुआ गठबंधन जनता को भ्रमित करने के प्रयास कर रहा है लेकिन हमें अपनी विचारधारा,सरकार की योजनाएं और संगठन की क्षमता के साथ कार्य करना है। विपक्ष के पास हमको पराजित करने का कोई मुद्दा नहीं है
इस कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौड़ जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने विचार व्यक्त किया। संचालन जिला महामंत्री डीएस राठौर ने किया
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता व जिला महामंत्री सुनील रावत व जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित व जिला मंत्री गोपाल राठौड़ व जिला मंत्री अभिषेक बाथम व जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक जिला उपाध्यक्ष अशनील दिवाकर श्री कृष्ण गौतम राजवती बाथम सरस्वती वर्मा मदीना बेगम सिद्धांत सिंह विकास पांडे जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी मनोज गंगवार पीयूष त्रिपाठी नवनीत पाल राकेश सिंह सर्वेश कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also

भारी बरसात में भ्रष्टाचार का हुआ उजागर पहली बरसात में ही चटक गई पुलिया किसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है

🔊 Listen to this फर्रुखाबाद संवाददाता अमृतपुर फर्रुखाबाद 5 अक्टूबर। गंगा में आई बाढ़ के …