नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बैकुंठ की आवाज
Breaking News

भाजपा के जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता का पुनः नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अभिनंदन समारोह आयोजन किया गया

फर्रुखाबाद संवाददाता

बीते दिन फर्रुखाबाद, 26 सितंबर 2023 दिन मंगलवार को कायमगंज स्थित सीपी गेस्ट हाउस में भाजपा के पुनःनवनियुक्त जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता का अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक ने की एवं कार्यक्रम की संयोजक पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य मिथिलेश अग्रवाल रही। कार्यक्रम आरंभ होने से पूर्व कायमगंज नगर मंडल ग्रामीण मंडल शमशाबाद मंडल कपिल मंडल के पदाधिकारी ने पुनःनवनियुक्त जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता का माल एवं शॉल पहनकर स्वागत किया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ मिथिलेश अग्रवाल ने कहा भाजपा का पूरा संगठन कार्यकर्ताओं पर आधारित है छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी भाजपा संगठन में कार्य करके बड़े दायित्व पर पहुंच सकता है। संगठन अपने कार्यकर्ताओं को उनकी प्रतिभा के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधुनिक भारत का निर्माण कर रहे हैं उनकी वर्षों की तप और तपस्या से भारत विश्व के पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ रहा है। भाजपा के पुनः निर्वाचित हुए जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया वर्तमान में वह भाजपा जिला अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा संगठन में वर्षों तक कार्य करने वाला छोटे से छोटा कार्यकर्ता अपनी मेहनत और प्रतिभा से पार्टी में शीर्ष पद पर पहुंच सकता है
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा आधुनिक भारत के इस युग में प्रत्येक कार्यकर्ता को आधुनिक होना पड़ेगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनी। पंडित अटल बिहारी वाजपेई लालकृष्ण आडवाणी जैसे नेताओं ने पार्टी को अपने खून पसीने से खींचकर शिखर पर पहुंचने का कार्य किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें महापुरुषों के आदर्शों और विचारों को लेकर नए भारत का निर्माण कर रहे हैं भारत विश्व गुरु तभी बनेगा जब सभी मिलकर समाज के प्रत्येक वर्ग तक भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा को पहुंचाने का कार्य करेंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता 2024 के लोकसभा चुनाव में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का कार्य करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक ने कहा भाजपा ने विकास और सुशासन के रास्ते पर चलकर देश की जनता का दिल जीतने का कार्य किया है 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद कार्यकर्ता 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को पिछली बार से अधिक मतों से जीतने का कार्य करें ताकि नरेंद्र मोदी देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री बने
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री जय गंगवार ने किया।
सहसंयोजक सुभाष चंद्र गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, संजीव गुप्ता जिला मंत्री, अमरदीप दीक्षित पूर्व अध्यक्ष, सुनील चक सरस्वती वर्मा ,ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे, पूर्व अध्यक्ष शमशाबाद विजय गुप्ता, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष रिशिपाल सिसोदिया ,जिला मंत्री नवनीत पाल, जिला मंत्री नंदराम कुशवाहा, नगर अध्यक्ष चेतन तिवारी, कायमगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज गंगवार, शमशाबाद मंडल अध्यक्ष राम लखन राजपूत, कपिल मंडल अध्यक्ष सत्यवर्धन सिंह राठौड़ ,भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ,सतीश अग्रवाल लालाराम शाक्य, राजीव गुप्ता सभासद, झगड़ु यादव सभासद, सौम्या गुप्ता सभासद , कृष्णा गौतम पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सुरेश आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also

जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार जायसवाल और खंड शिक्षा अधिकारी राजीव श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि वे कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राजेपुर में 52.5% फीडिंग पूरी हो चुकी है।

🔊 Listen to this राजेपुर शनिवार देर शाम 6:00बजे जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने विकासखंड …