नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर होने से होने से फौजी सहित दो लोगों की मौत – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर होने से होने से फौजी सहित दो लोगों की मौत

फर्रुखाबाद राजेपुर

सह संपादक आलोक गुप्ता की रिपोर्ट

राजेपुर थाना क्षेत्र के पश्चिमी गौटिया मोड के पास बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार भिड़त हो गई।जिसमें बाइक सवार उत्कर्ष सोमवंशी पुत्र राजेश उर्फ़ पप्पू, अवनीश चौहान पुत्र सुरेश चौहान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयीं तथा एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अवनीश चौहान उर्फ सुरेश जो एक सैनिक थे और छुट्टी लेकर अपने घर आए थे। आज उनकी छुट्टी समाप्त होने वाली थी तब तक उनका एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार राजेपुर से अपने घर जा रहे थे और फर्रुखाबाद से आलू डालकर एक ट्रैक्टर आ रहा था। तभी राजेपुर पश्चिमी गौटिया मोड़ पर दोनों की आमने-सामने जोरदार भिड़त हो गई। जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और उनके साथ में एक बच्ची थी जो गंभीर रूप से घायल हो गई। फौजी की वर्तमान में सिक्किम में तैनाती थी जो 5 वर्ष पहले तैनात हुआ था।

Check Also

नवरात्रि पर भजन-कीर्तन आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

🔊 Listen to this संवाद फर्रुखाबाद आवास विकास कॉलोनी नवरात्रि के पावन अवसर पर विश्व …