फर्रुखाबाद संवाददाता
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत पूरन नगला कृषि भूखंड ग्राम भघोना थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद कि सीमा में आता है जो की ग्राम बघौना में गाटा संख्या 824 रकवा 0.81 हेक्टर रास्ते के नाम पर अभिलेखो में दर्ज है गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है मिली जानकारी के अनुसार राजीव पुत्र सलेटी ने उक्त चकरोड के बीचो-बीच समरसेबिल लगाकर रास्ता बंद कर दिया है और ईंट, बालू लगा दी है जिससे लोगों आने-जाने में बड़ी ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों द्वारा कई बार प्रार्थना पत्र दिए गए उसमें से तहसीलदार ने राजीव पुत्र सिलेहटी निवासी पूर्ण नगला मजरा खिलमिनी परगना शमशाबाद पश्चिमी को दिनांक 30/ 12 /2023 को आदेशित करते हुए बेदखली क्षतिपूर्ति मुवलिग 11400 रुपए निष्पादन में ₹10 रोपित किया था बेदखली परवाना दाखिल किया था
तहसीलदार द्वारा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया था लेकिन आज तक दबंगों द्वारा ना तो छत्रपूर्ति जमा की गई और ना ही अतिक्रमण हटाया गया 16 मई 2024 को मनीराम पुत्र जयसिंह निवासी पूरन नगला थाना मऊदरवाजा जिला अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई जिला अधिकारी महोदय ने उप जिलाधिकारी के लिए निर्देशित कर दिया उप जिलाधिकारी महोदय ने उच्च अधिकारियों के लिए निर्देशित कर दिया लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

