नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर 12 पति-पत्नी को एक साथ रहने के लिए किया गया विदा* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर 12 पति-पत्नी को एक साथ रहने के लिए किया गया विदा*

प्रधान संपादक की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद के तत्वावधान में तथा श्रीमान जनपद न्यायाधीश महोदय के कुशल निर्देशन में जिला न्यायालय से तहसील न्यायालयों तक आज दिनांक 13.07.2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश विनय कुमार तृतीय तथा अशोक कुमार प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, अध्यक्ष बार एसोसियेशन जवाहर सिंह गंगवार, बार के महासचिव नरेश सिंह यादव एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में प्रातः 10:30 बजे से सांयकाल तक राष्ट्रीय लोक अदालत का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के विभिन्न बैंक, विद्युत विभाग, नगर पालिका परिषद एवं अन्य प्रशासनिक विभागों द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाकर सम्बन्धित पक्षकारों के समक्ष उनकी सहमति के आधार पर सुलह-सन्धि कराते हुए मामलों का निस्तारण किया गया। 334 बैंक वसूली से सम्बन्धित मामलों को निस्तारित कर 45897000 रुपये की वसूली धनराशि बैंकों द्वारा प्राप्त की गयी। 38891 विद्युत बिल सम्बन्धी मामलों का निस्तारण किया गया।

अशोक कुमार, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय एवं अन्जू कम्बोज, अपर प्रधान न्यायाधीश द्वारा कुल 41 पारिवारिक वैवाहिक वादों का निस्तारण किया गया। इसमें से सुलह समझौते के आधार पर 12 पति-पत्नी को एक साथ रहने के लिए विदा किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम सन्तोष कुमार तिवारी द्वारा 62 वादों का निस्तारण कर 15515000/- धनराशि प्राप्त करायी गयी। नरेश कुमार अध्यक्ष जिला उपभोक्ता फर्रुखाबाद द्वारा अपने न्यायालय से 41 मामले निस्तारण कर रूपया 481116/- की धनराशि एवार्ड की गयी।

राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के विभिन्न न्यायालयों/विभागों/कार्यालयों द्वारा अलग-अलग मामले चिन्हित कर निस्तारित किये गये। कुल लम्बित 5203 मामलों में से 4119 तथा प्री-लिटिगेशन के

171755 मामलों में से 169976 मामले निस्तारित किये गये हैं। इस प्रकार कुल 176865 मामलों में से 174054 मामलों का निस्तारण कर कुल 69793514/- रुपया धनराशि जमा करायी गयी। सभी विभागों एवं अधिकारियों के सहयोग से लक्ष्य से अधिक मुकदमों का निस्तारण किया गया है।

राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर सहयोग देने वाले अधिकारीगण में विष्णु चन्द्र वैश्य अपर जिला जज प्रथम, शैली राय, एस०सी० एस०टी० एक्ट, अभिनितम उपाध्याय विशेष न्यायाधीश डकैती नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, शैलेन्द्र सचान विशेष न्यायाधीश ई.सी. एक्ट, राकेश कुमार सिंह विशेष न्यायाधीश पक्सो एक्ट, डॉ० अनिल सिंह विशेष न्यायाधीश, रितीका त्यागी विशेष न्यायाधीश, दीपेन्द्र कुमार सिंह विशेष न्यायाधीश, अंकित कुमार मित्तल अपर जिला जज, मेराज अहमद अपर जिला जज, सन्दीप तिवारी अपर जिला जज एफटीसी, सत्येन्द्र सिंह वर्मा अपर जिला जज एफटीसी, घनश्याम शुक्ला सीजेएम, नीलम सरोज एसीजेएम, ज्ञानेन्द्र कुमार प्रथम अपर सिविल जज एमपी/एमएलए, प्रियंका गाँधी अपर सिविल जज व०प्र०, जयवीर सिंह सिविल जज एफटीसी, साक्षी मिश्रा सिविल जज जूडि/सिटी, प्रशान्त कौशिक सिविल जज हवाली, हिमान्शू नौटियाल अपर सिविल जज जूडि, दीपिका रानी अपर सिविल जज जूडि, ज्योति सागर सिविल जज जूडि/एफटीसी, बलवीर सिंह यादव विशेष जे०एम०, राम सिंह मौर्या, लिपिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोर्ट मैनेजर व विभिन्न न्यायालयों, बैंकों व विभागों के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, परा विधिक स्वयंसेवकगण एवं वादकारीगण उपस्थित रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल कार्यक्रम के समापन पर विनय कुमार तृतीय जनपद न्यायाधीश एवं संजय कुमार, सचिव/अपर जिला जज, जिला विधिक प्राधिकरण फर्रुखाबाद द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Check Also

रामगंगा पुल पर बड़ी घटना होने से टली ट्रक रेलिंग तोड़कर नदी में लटका*

🔊 Listen to this फर्रुखाबाद संवाददाता राजेपुर फर्रुखाबाद 1 दिसंबर। क्या वजह है जो की …