नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजेपुर थाना क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को जिलाधिकारी ने बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

राजेपुर थाना क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को जिलाधिकारी ने बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया*

फर्रुखाबाद राजेपुर

सह संपादक आलोक गुप्ता की रिपोर्ट

बीते दिन राजेपुर थाना क्षेत्र में जिलाधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों को जिलाधिकारी ने बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तैयारी कर चुका है प्रशासन द्वारा उन्हें हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी जनपद फर्रुखाबाद के अमृतपुर तहसील के थाना क्षेत्र के ग्राम तीसराम की मढैया,बगला की मढैया, आशा की मढैया, कंचनपुर सबलपुर आदि बाढ़ क्षेत्र का जिलाधिकारी ने भ्रमण किया खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि जहां पर नाव चल रही है वहां पर गैस से रोशनी की व्यवस्था करें उन्होंने निर्देश दिये कि जो रोड कटी है वह बंद कर दी जाए जिससे की नाव द्वारा आवागमन हो सीएमओ को निर्देश दिये कि तत्काल प्रभाव से गांव में दाद,खाज,खुजली व बुखार की दवा का वितरण करे, लगातार भ्रमण सील बने रहे तीसराम की मडैयों में लगभग 70 लोगों को बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति व उप जिला अधिकारी अतुल कुमार सिंह व मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवनीन्द्र कुमार व तहसीलदार कर्मवीर सिंह व नायब तहसीलदार अभिषेक यादव व राजेपुर चिकित्सा प्रभारी डॉ आरिफ सिद्दिकी व लेखपाल आशीष यादव व पवन यादव व अमित शुक्ला व प्रधान रमेश सिंह आदि रहे जिलाधिकारी बीके सिंह के द्वारा बताया गया है कि तीस राम की मडैया चारों तरफ से गंगा के किनारे घिरी हुई है इसलिए यहां पर पानी अधिक आ गया है और घरों में अभी तक नहीं घुसा है यहां पर वितरण कर दिया गया है कोई भी व्यक्ति अगर परेशान होता है तो वह तुरंत ही संपर्क करें‌ प्रशासन उनके साथ है।हर व्यक्ति को संभव मदद दी जाएगी।

Check Also

यूपी में सुबह-सुबह कांपी धरती, लगे भूकंप के झटके*

🔊 Listen to this * लखनऊ। देश के विभिन्न राज्यों में भूकंप की घटनाएं लगातार …