चीफ एडिटर केशराम राजपूत की रिपोर्ट
संवाददाता फर्रुखाबाद
राजेपुर थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत चाचूपुर जटपुरा गांव के निवासी लगभग 27 वर्षीय गट्टू उर्फ बृजेश पुत्र बालकराम परिस्थितियों में पुलिया के नीचे शव मिला घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई मौके पर सूचना मिलते ही राजेपुर पुलिस मौके पहुंची वहीं घटना का निरीक्षण किया मामले को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया मौके पर जांच की 
उपद्रवियो व पुलिस के बीच पत्थर बाजी
मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद लोगों का विवाद इतना बढ़ गया की ईट पत्थर चलने लगे मिली जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी व अन्य लोग घायल हो गए

देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और पुलिस टीम को घेर लिया। आरोप है कि भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की। इसके बाद उग्र लोगों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। अचानक हुए पथराव से मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए।
पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें भी आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया गया।
घटना के बाद गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर हमला करने और पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

