संवाददाता फर्रुखाबाद
आज दिनांक 24 मई 2026 को प्रातः काल सेंट एंथोनी जूनियर स्कूल, नेकपुर के प्रांगण में ताइक्वांडो एसोसिएशन का बेल्ट प्रमोशन टेस्ट कार्यक्रम सचिव अजय प्रताप सिंह के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें जनपद की विभिन्न तहसीलों से लगभग 180 ताइक्वांडो के बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया । इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला होमगार्ड कमांडेंट श्री डीएन सिंह जी के द्वारा ब्लैक बेल्ट के 30 खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही प्रदेश स्तर पर 51 मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के तथा राष्ट्रीय स्तर पर 5 खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में खिलाड़ियों को निरंतर प्रयास करने व ईमानदारी से अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया गया उन्होंने कहा सतत प्रयास करने से सफलता अवश्य मिलती है। इस अवसर पर उनके साथ शीश मल्होत्रा रेड क्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन, आपदा प्रबंधन अधिकारी आयुषेंद्र सिंह व डॉ नावेद तथा अमित सक्सेना भी विशिष्ट अतिथि की भूमिका में रहे। कार्यक्रम के दौरान ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अजय प्रताप द्वारा विभिन्न खेल संघ के सचिव व अध्यक्ष को शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अवनींद्र कुमार सचिव जिला ओलंपिक संघ के द्वारा किया गया। इस अवसर पर फुटबॉल संघ के अध्यक्ष चमन टंडन, एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव योगेश शुक्ला, कराटे एसोसिएशन के सचिव पारस भारद्वाज, बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव संजीव कटियार, कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कुलदीप यादव, हॉकी संघ के कोषाध्यक्ष लक्ष्मण टंडन, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अंजुम कुमार दुबे की उपस्थिति सराहनी रही ।
इस अवसर पर सागर दिवाकर, अर्जुन सिंह, सिमरन कनौजिया मुस्तफिजुर रहमान, मुस्कान राजपूत, उपासना, दीपांजलि, राशिका यादव, सिद्धि कुशवाहा,आनंद शाक्य, आदित्य राठौर, सनी दिवाकर, रूबी मैं मास्टर्स व निर्णायक की भूमिका निभाई।
अजय प्रताप सिंह
सचिव
जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन
फर्रुखाबाद।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

