नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सड़क हादसे और मारपीट में साइकिल सवार लहूलुहान, ई-रिक्शा चालक पर लोहे की रॉड से हमले का आरोप – बैकुंठ की आवाज
Breaking News
Featured Video Play Icon

सड़क हादसे और मारपीट में साइकिल सवार लहूलुहान, ई-रिक्शा चालक पर लोहे की रॉड से हमले का आरोप

चीफ एडिटर केशराम राजपूत की रिपोर्ट

​फर्रुखाबाद। मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र में मोहन लाल शुक्ला इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। विरोध करने पर दबंग चालक ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड से वार कर साइकिल सवार का सिर फोड़ दिया। मौके पर मौजूद पुलिस कांस्टेबल ने आरोपी को दबोच लिया, जबकि घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है।
​जानकारी के अनुसार, मऊ दरवाजा निवासी शिव सहाय (पुत्र जगमोहन सहाय) 02 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 बजे अपनी साइकिल से जा रहे थे। जैसे ही वह मोहन लाल शुक्ला इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे ई-रिक्शा (नंबर UP 76 AT 1289) के चालक ने तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
​दुर्घटना के बाद जब शिव सहाय ने इसका विरोध किया, तो ई-रिक्शा चालक आपा खो बैठा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। आरोप है कि चालक ने पास में रखी लोहे की रॉड से शिव सहाय के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह मौके पर ही लहुलूहान होकर गिर पड़े।
​घटना के समय वहां से गुजर रहे एक पुलिस कांस्टेबल ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी ई-रिक्शा चालक को मौके पर ही धर दबोचा और घायल शिव सहाय को उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल लोहिया भेजा। पीड़ित पक्ष ने मऊ दरवाजा पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा (FIR) दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है

Check Also

न्यायालय के आदेश पर लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत 6 लोगों पर मुकद्दमा दर्ज,*

🔊 Listen to this मुकद्दमा दर्ज होते ही सरकारी महकमे में मचा हड़कंप, ब्यूरो चीफ …