नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , होर्मुज में कमर्शियल जहाज पर बड़ा अटैक,17 भारतीय थे सवार, 11 घायल* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

होर्मुज में कमर्शियल जहाज पर बड़ा अटैक,17 भारतीय थे सवार, 11 घायल*

नई दिल्ली।ओमान के तट के पास मंगलवार को एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले ने समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।पनामा के झंडे वाला जहाज MT On Peace स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहा था,तभी उसे एक प्रोजेक्टाइल ने निशाना बनाया।इस जहाज पर कुल 17 भारतीय नागरिक सवार थे।

*एमईए के मुताबिक हमले में…*

भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) के मुताबिक हमले में जहाज के 12 क्रू मेंबर घायल हुए हैं,इनमें 11 भारतीय नागरिक शामिल हैं,इस हमले के बाद ओमानी अधिकारियों की मदद से सभी घायलों को जहाज से निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है,इसके बाद उन्हें इलाज के लिए ओमान के खासाब शहर ले जाया गया है।

*भारत ने की हमले की निंदा*

विदेश मंत्रालय ने MT On Peace (IMO 9893204) पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है।मंत्रालय ने कहा कि इस क्षेत्र में जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों के बीच यह घटना भारत के लिए गहरी चिंता का विषय है।भारत ने समुद्री रास्तों पर हो रहे इस तरह के हमलों को तुरंत रोकने की अपील दोहराई है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता के हित में ऐसे हमलों को तत्काल बंद किया जाना चाहिए।

*कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाने पर रोक की मांग*

भारत ने सिर्फ जहाजों पर हमले रोकने की बात नहीं कही है, बल्कि कमर्शियल जहाजों,समुद्री कर्मचारियों यानी सीफेयरर्स और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने पर भी रोक लगाने की मांग की है।विदेश मंत्रालय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्तों पर आवाजाही और कारोबार को जल्द से जल्द सामान्य करने की जरूरत है।मंत्रालय के मुताबिक समुद्री रास्तों पर इस तरह के हमले जारी रहना चिंता की बात है और इन्हें रोकना क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए जरूरी है।

Check Also

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी व एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

🔊 Listen to this सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट फर्रुखाबाद। शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 …