नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कवि समाज के दर्पण, उनकी लेखनी देती है नई दिशा – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

कवि समाज के दर्पण, उनकी लेखनी देती है नई दिशा

कथा समापन पर कवि सम्मेलन में देर रात तक बही काव्यधारा, जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला को राधा-कृष्ण का चित्र भेंट कर किया सम्मानित

प्रधान संपादक देवराज सिंह की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद। विश्व हिंदू महासंघ की कानपुर मंडल अध्यक्ष सुनीता अग्निहोत्री एवं प्रमोद अग्निहोत्री के संयोजन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का समापन भव्य कवि सम्मेलन के साथ हुआ। वरिष्ठ एवं युवा कवियों ने अपनी ओजपूर्ण, हास्य-व्यंग्य और भावपूर्ण रचनाओं से श्रोताओं को देर रात तक मंत्रमुग्ध किया।

कथा व्यास परम पूज्य श्री मनोजानंद जी महाराज ने कहा कि कवि समाज के दर्पण होते हैं। उनकी रचनाएं समाज को सही दिशा देने के साथ जनमानस में जागरूकता और सकारात्मक विचारों का संचार करती हैं। उन्होंने हिंदी साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ऐसे आयोजनों को आवश्यक बताया।

कवि सम्मेलन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन, विश्व हिंदू महासंघ एवं राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला को कवियों ने राधा-कृष्ण का चित्र भेंट कर, बैज लगाकर एवं पटुका ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस सम्मान पर अरविंद शुक्ला ने सभी कवियों और आयोजकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में सांस्कृतिक चेतना, आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। धार्मिक आयोजनों के साथ साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन समाज को जोड़ने तथा संगठनात्मक एकता को सुदृढ़ करने का सराहनीय माध्यम है।

कवि सम्मेलन की संयोजक प्रीति पवन तिवारी एवं सह संयोजक विपिन अवस्थी रहे। युवा साहित्यकार वैभव सोमवंशी ‘सुभग’ ने संचालन किया, जबकि अध्यक्षता छंद सम्राट रामऔतार शर्मा ‘इंदु’ ने की। महेश पाल सिंह ‘उपकारी’, निमिष टंडन, जयप्रकाश मिश्र, नीलकमल त्रिवेदी ‘मोनू’, प्रियांशु पाण्डेय, देवेश तिवारी ‘बंधन’ एवं स्मृति अग्निहोत्री ने अपनी रचनाओं से खूब वाहवाही बटोरी।

कार्यक्रम में डॉ. प्रभात अवस्थी, उमाशंकर गुप्ता, विपिन चौहान, मोहन अवस्थी, नेहा मिश्रा, प्रिंस, पीयूष, अद्वैत अग्निहोत्री, अनुजा सोमवंशी, अनुराग, विभोर सहित अनेक साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। भक्ति, साहित्य और सम्मान के संगम ने कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के समापन को यादगार बना दिया।

Check Also

प्राथमिक विद्यालय की दीवार पर लगे कैमरे की दिशा को लेकर एसडीएम से शिकायत*

🔊 Listen to this _कंपिल से ब्यूरो रिपोर्ट_ थाना कंपिल क्षेत्र के कमरुद्दीन नगर निवासी …