नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , घर में खेल रहे एक वर्षीय मासूम को कोबरा ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

घर में खेल रहे एक वर्षीय मासूम को कोबरा ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

घर में खेल रहे एक वर्षीय मासूम को कोबरा ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट

मां रसोई में बना रही थी खाना, बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

फर्रुखाबाद। राजेपुर कस्बे में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में एक वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घर में खेल रहे बच्चे को कथित तौर पर कोबरा सांप ने हाथ में डस लिया। परिजन उसे आनन-फानन में लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, राजेपुर कस्बा निवासी आरजू पाल ओम ब्रांडेड शू के नाम से दुकान चलाते हैं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे उनका एक वर्षीय बेटा आरव घर में खेल रहा था। उस समय बच्चे की मां पिंकी रसोई में खाना बना रही थीं। बताया जा रहा है कि इसी दौरान सांप ने बच्चे के हाथ में डस लिया।

परिजनों के मुताबिक, घटना के करीब 20 मिनट बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। वह बेहोश होकर जमीन पर गिरने लगा, तब मां को घटना की जानकारी हुई। परिजन तत्काल उसे निजी वाहन से लोहिया अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बेटे की मौत से मां पिंकी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह गम में बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ीं। आरजू पाल के एक बेटी और दो बेटे हैं। तीन बच्चों में सबसे छोटे बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए घर पहुंच गए। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे राजेपुर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।

Check Also

नवरात्र से लेकर दिवाली तक में बाजार को खरीदारी का मिलेगा बड़ा बूस्ट,देश में 7 लाख करोड़ से अधिक का होगा कारोबार,बाजारों में खरीदारी की मची है धूम*

🔊 Listen to this चीफ एडिटर केशराम राजपूत की रिपोर्ट नई दिल्ली।त्योहारी सीजन शुरू हो …