नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अनाथ बेटी की शादी में मदद को आगे आए समाजसेवी अजीत यादव, गृहस्थी का सामान देकर निभाया भाई का फर्ज – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

अनाथ बेटी की शादी में मदद को आगे आए समाजसेवी अजीत यादव, गृहस्थी का सामान देकर निभाया भाई का फर्ज

संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट

अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र के गांव गुड़ेरा में एक अनाथ बेटी की शादी में समाजसेवी अजीत यादव मददगार बनकर पहुंचे। उन्होंने शादी के अवसर पर बेटी को गृहस्थी का जरूरी सामान भेंट किया और भविष्य में भी हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी सूरज की बहन की शादी करीब छह महीने पहले शाहजहांपुर में तय हुई थी। इसी बीच अक्टूबर माह में टीबी की बीमारी से उनके पिता का निधन हो गया। इससे पहले करीब सात वर्ष पूर्व बीमारी के चलते उनकी मां की भी मौत हो चुकी थी। माता-पिता के निधन के बाद भाई-बहन अनाथ हो गए।

शादी में महज एक महीना शेष रहने पर बहन की शादी की पूरी जिम्मेदारी सूरज के कंधों पर आ गई। आर्थिक और पारिवारिक परिस्थितियों के बीच शादी की तैयारियां करना उसके लिए चुनौती बन गया।

ऐसे मुश्किल समय में समाजसेवी अजीत यादव शादी के दिन गांव गुड़ेरा पहुंचे और अनाथ बेटी को गृहस्थी का सामान भेंट किया। साथ ही उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर हर संभव सहयोग करेंगे। समाजसेवी की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Check Also

डाबरी गांव में मनरेगा कार्य में फर्जी हाजिरी का आरोप, बिना काम कराए भुगतान की तैयारी

🔊 Listen to this संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट ​राजेपुर (फर्रुखाबाद)। राजेपुर ब्लॉक क्षेत्र के …