संवाददाता लखनऊ
लखनऊ।प्रतीक यादव के निधन के बाद से पूरे उत्तर प्रदेश में शोकाकुल माहौल है।राजधानी लखनऊ के बैकुंठ धाम श्मशान घाट पर कल गुरुवार को प्रतीक का अंतिम संस्कार किया गया।प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को जिस शव वाहन से बैकुंठधाम श्मशान घाट ले जाया गया,उसमें अपर्णा यादव और उनकी दोनों बेटियां भी मौजूद रहीं।अपर्णा के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने दामाद प्रतीक यादव को मुखाग्नि दी।प्रतीक के अंतिम संस्कार के दौरान बैकुंठधाम में समाजवादी पार्टी के नेता से लेकर भारतीय जनता पार्टी नेता और भारी संख्या में पार्टी समर्थक मौजूद थे।अखिलेश यादव समेत सैफई परिवार के सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए।इस दौरान एक ऐसा पल आया,जिसे देखकर सबकी आंखों में आंसू आ गए।
*भतीजी को चॉकलेट खिलाते हुए दिखे अखिलेश*
प्रतीक यादव को मुखाग्नि दिए जाने के बाद जब सपा मुखिया अखिलेश यादव बैकुंठधाम में बैठे थे,तब उनके साथ प्रतीक की छोटी बेटी भी बैठी थीं।अखिलेश इस दौरान छोटी बेटी को बैकुंठधाम में चॉकलेट खिलाते हुए दिखे।सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी वायरल है।वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जब प्रतीक की छोटी बेटी चॉकलेट का रैपर नहीं खोल पा रही थी तो अखिलेश यादव ने उसकी मदद की। अखिलेश उससे प्यार से बात करते भी नजर आए।
*कौन थे प्रतीक यादव*
प्रतीक यादव सपा मुखिया अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। प्रतीक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे।प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव हैं, जो वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार बिष्ट की बेटी हैं।प्रतीक की दो बेटियां हैं। राजनीतिक परिवार से होने के बावजूद प्रतीक खुद को राजनीति से दूर रखते थे और मुख्य रूप से अपने बिजनेस और फिटनेस के लिए जाने जाते थे।
बता दें कि बुधवार सुबह लगभग 4 बजे प्रतीक यादव किचन में अचेत पड़े हुए थे।इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने प्रतीक को मृत घोषित कर दिया था।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

