लखनऊ।पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और ऊर्जा संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील को पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अलग ही अंदाज में लिया है।अखिलेश ने कहा है कि आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है।बता दें कि सपा का चुनाव चिह्न साइकिल ही है।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट की। पोस्ट में अखिलेश ने लिखा कि आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है।अखिलेश ने एक कार्टून फोटो भी शेयर की,जिसमें अखिलेश के कैरेटर जैसा सख्स साइकिल चलाता हुआ दिख रहा है और ऊपर लिखा है,हमने तो पहले ही कहा है कि साइकिल से बेहतर कुछ नहीं।
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में सरकारी खर्चों में कटौती,ईंधन संरक्षण और सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्रियों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अपने काफिलों में कटौती और अनावश्यक वाहनों के प्रयोग से बचने की अपील की थी। इसके बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी नो फ्यूल डे, सार्वजनिक परिवहन और पैदल अथवा साइकिल से आवागमन जैसी पहल शुरू की हैं।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

