नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़कर सांड ने लगाई छलांग,मौके पर हुई मौत* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़कर सांड ने लगाई छलांग,मौके पर हुई मौत*

*
बदायूं से ब्यूरो रिपोर्ट

मंडल ब्यूरो चीफ ललित राजपूत की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है,जहां जल निगम की घोर लापरवाही का खामियाजा एक सांड भुगतना पड़ा।यहां एक निर्माणाधीन पानी की टंकी के शीर्ष पर अचानक एक सांड चढ़ गया,जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने और सीढ़ियों का रास्ता खुला होने के कारण यह बेजुबान भटकते हुए ऊंचाई पर पहुंच गया। टंकी के ऊपर सांड को देख नीचे भारी भीड़ जमा हो गई,जैसे ही ग्रामीणों ने उसे बचाने के लिए ऊपर आने का प्रयास किया तो घबराहट और डर के मारे सांड ने ऊपर से ही नीचे छलांग लगा दी। दिल को झकझोर देने वाला यह पूरा मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र के किसरुआ गांव का है। चश्मदीदों का कहना है कि वह दृश्य इतना भयानक और भावुक था कि देखने वालों की रूह कांप गई।एक बेजुबान की इस बेबसी को देखकर कई ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में जल निगम के खिलाफ भारी आक्रोश है।लोग प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई,अगर समय रहते निर्माणाधीन स्थल को घेरा गया होता तो इस मासूम बेजुबान को इस दर्दनाक हादसे का शिकार नहीं होना पड़ता।

Check Also

बारात से एक दिन पहले घर में लगी आग, दूल्हे की बहन झुलसी, लाखों का सामान राख

🔊 Listen to this फर्रुखाबाद के राजेपुर कस्बे में सोमवार दोपहर बारात की तैयारियों के …