नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फर्रुखाबाद:दस्तक मीडिया ग्रुप में जिला संवाददाता पद पर संजय सिंह का चयन, साथियों ने किया भव्य स्वागत – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

फर्रुखाबाद:दस्तक मीडिया ग्रुप में जिला संवाददाता पद पर संजय सिंह का चयन, साथियों ने किया भव्य स्वागत

फर्रुखाबाद: 01 जून 2026 दस्तक मीडिया ग्रुप के राज्य कार्यालय पर जनपद के संवाददाता साथियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व उत्तर प्रदेश के राज्य संवाददाता धर्मवीर सिंह ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले के लिए जिला ब्यूरो चीफ के चयन की प्रक्रिया को संपन्न करना था।
बैठक में वर्तमान जिला ब्यूरो चीफ सम्राट सिंह तथा जिला क्राइम संवाददाता संजय सिंह शाक्य के नामों पर विचार-विमर्श किया गया। सभी उपस्थित पत्रकार साथियों की सर्वसम्मति से संजय सिंह को फर्रुखाबाद का नया जिला संवाददाता मनोनीत किया गया।
बैठक में राज्य संवाददाता धर्मवीर सिंह, भूतपूर्व जिला संवाददाता सम्राट सिंह, जिला राजनीतिक ब्यूरो बृजमोहन सिंह राजपूत, जिला क्राइम संवाददाता कुलदीप बाथम, जिला हेल्थ संवाददाता राहुल शाक्य, विधानसभा भोजपुर संवाददाता आशीष रत्न, मोहम्मदाबाद ब्लॉक संवाददाता राम मनोहर श्रीवास्तव, जिला क्राइम संवाददाता विनेश कुमार, तहसील सदर क्राइम संवाददाता सुशील कुमार, नवाबगंज ब्लॉक संवाददाता विकास कुमार, तहसील क्राइम संवाददाता सदर अनुराग कुमार तथा सिटी रिपोर्टर पंकज सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।
चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यालय में मौजूद सभी पत्रकार साथियों ने नवनिर्वाचित जिला संवाददाता संजय सिंह का फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संगठन के प्रति समर्पण और जनहित में पत्रकारिता को और मजबूत करने का संकल्प भी लिया गया।
ईमानदारी से उठाएंगे जनता की आवाज : संजय सिंह
नवनियुक्त जिला संवाददाता संजय सिंह ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि दस्तक मीडिया ग्रुप के वरिष्ठ साथियों, पूरी जिला टीम और पदाधिकारियों के सहयोग से वे जिले की हर छोटी-बड़ी खबर और जनसमस्याओं को पूरी ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा, “यह जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं संगठन की नीतियों के अनुरूप निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुए जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का प्रयास करूंगा।”
बैठक के समापन पर राज्य संवाददाता धर्मवीर सिंह, भूतपूर्व जिला संवाददाता सम्राट सिंह समेत सभी वरिष्ठ साथियों ने संजय सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक का माहौल उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहा।

Check Also

निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़कर सांड ने लगाई छलांग,मौके पर हुई मौत*

🔊 Listen to this * बदायूं से ब्यूरो रिपोर्ट मंडल ब्यूरो चीफ ललित राजपूत की …